फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए फेसबुक लाएगा नया बटन

M Qaisar Siddiqui

M Qaisar Siddiqui

06 October 2017 (Publish: 11:30 AM IST)

آزاد صحافت اور تازہ خبروں کے لیے ملت ٹائمز ایپ سے جڑیں۔

ایپ انسٹال ہے تو کھلے گی، ورنہ Google Play کھلے گا۔

ایپ کھولیں / ڈاؤن لوڈ کریں

नई दिल्ली (6 अक्टूबर): फेक यानी फर्जी न्यूज पर रोक लगाने के लिए फेसबुक ने अपने वॉल पर नया बटन लगाने जा रहा है। यह बटन किसी भी खबर से जुड़े स्रोत का पता करके बताएगा। गौर करने वाली बात यह है कि न्यूज का स्रोत पता करने के लिए मात्र एक क्लिक करना होगा और ये सब जानकारी फेसबुक की टाइमलाइन पर ही आ जाएगी।

फेसबुक के मुताबिक वो एक ऐसे बटन का परीक्षण कर रहे हैं जो खबर के स्रोत को फेसबुक की टाइम लाइन पर ही बता देता है। अभी तक भारत समेत दुनिया भर में फेसबुक फेक न्यूज को लेकर काफी काम कर रहा है। हाल ही में इसे देखते हुए ही फेसबुक ने एक कैंपेन चलाया था और यह कई समाचार पत्र में हमें एक बड़े आलेख के रूप में देखने को भी मिला कि आखिर फेक न्यूज क्या है, कैसे आप इससे बच सकते हैं।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top