फेसबुक के इस्तेमाल मे भारत नम्बर वन

M Qaisar Siddiqui

M Qaisar Siddiqui

14 July 2017 (Publish: 08:00 PM IST)

آزاد صحافت اور تازہ خبروں کے لیے ملت ٹائمز ایپ سے جڑیں۔

ایپ انسٹال ہے تو کھلے گی، ورنہ Google Play کھلے گا۔

ایپ کھولیں / ڈاؤن لوڈ کریں

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भारत में फ़ेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या 24 करोड़ से अधिक हो गई है और इसके साथ ही इस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भारतीयों की संख्या अन्य देशों के लोगों से अधिक हो गई है.

फ़ेसबुक के अनुसार जुलाई 13 तक फ़ेसबुक पर आने वाले ‘संभावित लोगों’ में 24.1 करोड़ भारत से हैं जबकि अमरीका में 24.0 करोड़ लोग ही इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं.
इससे कुछ दिन पहले ही फ़ेसबुक ने घोषणा की थी कि पूरी दुनिया में 1 अरब लोग फ़ेसबुक का इस्तेमाल करते हैं.

द नेक्स्ट वेब के अनुसार, साल 2017 की शुरुआत से ही भारत और अमरीका में फ़ेसबुक को तेज़ बढ़त मिली थी, लेकिन कुछ आंकड़ों के अनुसार अमरीका के मुक़ाबले भारत में फ़ेसबुक दोगुनी तेज़ी से बढ़ा.
बीते 6 महीनों की ही बात करें तो भारत में फ़ेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 27 फ़ीसदी का उछाल आया है जबकि इस दौरान अमरीका में मात्र 12 फ़ीसद की ही बढ़त रही.

इतने बेहतर आंकड़ों के बावजूद भारत के कई इलाके अब भी फ़ेसबुक की पहुंच से दूर हैं. बीते एक महीने के आंकड़ों को देखें तो भारत के मात्र 19 फ़ीसदी लोग ही फ़ेसबुक पर आते हैं.

अमरीका के मुकाबले इस मामले में भारत बेहद पीछे हैं जहां देश की 73 फ़ीसदी जनता फ़ेसबुक पर है. पूरी दुनिया में औसतन 42 फ़ीसदी लोग फ़ेसबुक का इस्तेमाल करते हैं
ग़ौरतलब है कि विज्ञापन देने वालों को मुहैया कराए जाने वाले फ़ेसबुक के आंकड़े हर दिन बदल सकते हैं. फ़ेसबुक पर दो अरब ऐक्टिव यूज़र्स का आंकड़ा देने से पहले फ़ेसबुक ने अपने आंकड़ों में हल्की गिरावट के बारे में बताया था.

हालांकि फ़ेसबुक में इन आंकड़ों में महिला या पुरुषों के बारे में कुछ नहीं कहा है, फ़ेसबुक के अनुसार अभी भी भारत में एक्टिव प्रोफ़ाइल्स में से तीन चौथाई पुरुषों के हैं.

अमरीका में फ़ेसबुक के लिए मामला अलग है जहां इस प्लेटफॉर्म पर आने वाले 54 फ़ीसद एक्टिव यूज़र महिलाएं हैं.

भारत में फ़ेसबुक पर आने वाले एक्टिव यूज़र में आधे से अधिक लोग युवा हैं और 25 साल की उम्र से नीचे हैं.

अधिक समाचार पाने के लिए आप मिल्लत टाइम्स का एप्प डाउनलोड करे & आप हमे फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करे

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top