फेसबुक के जन्मदाता मार्क जुकरबर्ग दुसरी बार बने पिता, घर आई नन्ही परी

M Qaisar Siddiqui

M Qaisar Siddiqui

29 August 2017 (Publish: 11:06 AM IST)

آزاد صحافت اور تازہ خبروں کے لیے ملت ٹائمز ایپ سے جڑیں۔

ایپ انسٹال ہے تو کھلے گی، ورنہ Google Play کھلے گا۔

ایپ کھولیں / ڈاؤن لوڈ کریں

नई दिल्ली (29 अगस्त): फेसबुक के को-फाउंडर और मुखिया मार्क जकरबर्ग दूसरी बार बेटी के पिता बने हैं। जकरबर्ग ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए दी। मार्क ने अपनी बेटी संग फैमिली फोटो को भी फेसबुक में साझा किया है। जकरबर्ग ने अपनी बेटी के नाम एक लेटर भी फेसबुक में लिखा है जहां उन्होंने उसे ‘अगस्त’ नाम से पुकारा है।
अगस्त को लिखे खत में जकरबर्ग ने लिखा है कि, मैं और तुम्हारी मॉम दोनों बहुत उत्साहित हैं। जब तुम्हारी बहन का जन्म हुआ था तब भी हमने दुनिया के बारे में खत लिखा था। अब तुम्हारा जन्म हुआ है, तुम एक ऐसे दुनिया में रहोगी जहां तुम्हें बेहतर शिक्षा मिलेगी, बिमारियां कम होंगी, मजबूत समुदाय और बेहतर समानताएं होगीं।
मार्क आगे लिखते हैं, तुमने जिस पीढ़ी में जन्म लिखा है, यहां साइंस और टेक्नोलॉजी में निरंतर प्रगति हो रही है, ऐसे में तुम हमसे ज्यादा बेहतर जिंदगी बिताओगी और ऐसा होने देने में हमारी जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top