آزاد صحافت اور تازہ خبروں کے لیے ملت ٹائمز ایپ سے جڑیں۔
ایپ انسٹال ہے تو کھلے گی، ورنہ Google Play کھلے گا۔
दोहा: मिल्लत टाइम्स: क़तर को जहां एक ओर से अपने क़रीबी देशों से पाबंदी झेलनी पड़ रही है वहीँ ईरान और तुर्की जैसे देश इस छोटे देश का सहारा बने हैं. सबसे मज़बूत जीडीपी (प्रति कैपिटा) में से एक क़तर की अर्थव्यवस्था को उस वक़्त ज़ोरदार झटका लगा जब 5 जून को सऊदी अरब, बहरीन, UAE और मिस्र ने सम्बन्ध विच्छेद कर लिए.
क़तर की दूध की सप्लाई पहले सऊदी अरब से आती थी लेकिन सऊदी अरब से ताल्लुक़ात ख़राब होने के बाद और सऊदी अरब द्वारा पाबंदी लगाए जाने के बाद वो मुमकिन नहीं रह गया. अब ये बीड़ा तुर्की ने उठाया है. फिलहाल तुर्की ने 165 गाय क़तर भेजी हैं और क़तर सरकार कोशिश में है कि अगस्त के आख़िर तक हवाई जहाज़ के ज़रिये ये संख्या 4000 तक पहुंचाई जाए जो आइंदा भविष्य में 25 हज़ार तक पहुंचाने की बात है.
ऐसा हो जाने पर क़तर किसी और देश पर दूध के मामले में निर्भर नहीं रहेगा.
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times