बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा,सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

M Qaisar Siddiqui

M Qaisar Siddiqui

27 November 2018 (Publish: 07:45 AM IST)

آزاد صحافت اور تازہ خبروں کے لیے ملت ٹائمز ایپ سے جڑیں۔

ایپ انسٹال ہے تو کھلے گی، ورنہ Google Play کھلے گا۔

ایپ کھولیں / ڈاؤن لوڈ کریں

मिल्लत टाइम्स: पटना: सदन के अंदर पूरे विपक्ष ने हंगामा किया तो कार्यवाही शुरू होने के पहले कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा पोर्टिको में प्रदर्शन किया. कांग्रेस के सदस्य लगातार सीतामढ़ी की घटना के लिए दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. हंगामे के बीच विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधीरी ने सदस्यों को समझाने और शांत कराने की कोशिश की लेकिन विपक्षी दलों ने उनकी एक नहीं सुनी. इसके बाद सदन की की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

इससे पहले शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. सदन के अंदर पूरे विपक्ष ने हंगामा किया तो कार्यवाही शुरू होने के पहले कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा पोर्टिको में प्रदर्शन किया.

कांग्रेस के सदस्य लगातार सीतामढ़ी की घटना के लिए दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. सदन में विपक्ष के तेवर भी खासे आक्रोशित दिखे. कांग्रेस के विधायकों को आरजेडी का भी साथ मिला और राजद के विधायक भी सदन पोर्टिको में पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

सदन में विपक्षी दलों ने सीतामढ़ी की घटना पर विशेष चर्चा के लिए कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया है. तेजस्वी ने सदन के अंदर ही राज्य के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल खड़े किए. विधानमंडल में मंगलवार को की कार्यवाही शुरू होने के पहले महागठबंधन के विधायकों की अहम बैठक हुई. सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी से राजद के सदस्यों की बॉडी लैंग्वेज भी काफी सकारात्मक दिखी.

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top