آزاد صحافت اور تازہ خبروں کے لیے ملت ٹائمز ایپ سے جڑیں۔
ایپ انسٹال ہے تو کھلے گی، ورنہ Google Play کھلے گا۔
मिल्लत टाइम्स,बिहार : बिहार के किशनगंज के सांसद और मशहूर आलमेदीन मौलाना असरारुल हक़ क़ासमी का सुबह 3 बजे अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
रात मौलान खुद द्वारा बनाए गए एक संस्था दारूल उलूम सिफह में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए और वहाँ उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के सामने भाषण भी दिया। लगभग 1 बजे रात तक मौलाना उस कार्यक्रम में रहे। उसके बाद अचानक साढ़े तीन बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। मौलाना के जनाजे की नमाज़ आज जुमा की नमाज़ बाद किशनगंज ज़िलें के तारा बाई टीपू में अदा की जाएगी।
मौलाना असरारुल हक़ क़ासमी किशनगंज से लगातार दो बार कांग्रेस के सांसद थे इन्होंने 2009 और 2014 में जीत हासिल की थी। यह आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, मिली कॉउन्सिल और कई संस्थाओं के सदस्य भी थे।
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times