آزاد صحافت اور تازہ خبروں کے لیے ملت ٹائمز ایپ سے جڑیں۔
ایپ انسٹال ہے تو کھلے گی، ورنہ Google Play کھلے گا۔
नौकरी मिलेगी नहीं,जी कर क्या करेंगे?कहकर चार दोस्तों ने ट्रेन के आगे लगा दी छलांग,तीन की मौत
मौके पर इन चार के साथ दो अन्य दोस्त भी थे। लेकिन यह दोनों उन सबके ट्रेन के आगे कूदते ही बदहवास भाग गए। इनमें से एक ने बताया है कि चारों ने कहा था कि, नौकरी लगेगी नहीं तो जी क्या करेंगे।
मिल्लत टाइम्स: बेरोजगारी की बेबसी चार दोस्त न झेल सके। जिसके चलते सभी एक साथ ट्रेन के आगे कूद पड़े। इनमें तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस भी प्रारंभिक जांच में तनाव की बात कह रही है। साथ ही पुलिस दो अन्य दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। यह दोस्त घटनास्थल पर उस वक्त मौजूद थे, जब चारों ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई।
शहर के ही एफसीआई गोदाम के पास निकलने वाली ट्रेन के आगे नौकरी का इंतजार कर रहे सत्यनारायण(22), ऋषि(17), मनोज(24) और अभिषेक ने छलांग लगा दी। जिसमें तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर इन चार के साथ दो अन्य दोस्त भी थे। लेकिन यह दोनों उन सबके ट्रेन के आगे कूदते ही बदहवास भाग गए। इनमें से एक ने बताया है कि चारों ने कहा था कि, नौकरी लगेगी नहीं तो जी क्या करेंगे। अब घटना के बाद दोनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
मृतकों में से एक सत्यनारायण ने इस घटना के कुछ घंटे पहले ही अपने फेसबुक अकाउंट पर माही द किलर नाम से हत्या का एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में एक युवक की हत्या दिखाई गई है। घटना के बाद पुलिस कप्तान ने बताया, चारों दोस्त अलवर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। यह चारों दो अन्य दोस्त संतोष मीणा और राहुल मीणा के साथ मंगलवार शाम ट्रैक के पास स्मोकिंग कर रहे थे। इसके बाद बातचीत कर चार ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जबकि यह दोनों वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि पहले से मौजूद चार दोस्तों ने ही इन दो को बुलाया था। इनमें से अभिषेक ने घटना से थोड़ी देर पहले ही एटीएम से एक हजार रुपए भी निकाले थे।
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times