آزاد صحافت اور تازہ خبروں کے لیے ملت ٹائمز ایپ سے جڑیں۔
ایپ انسٹال ہے تو کھلے گی، ورنہ Google Play کھلے گا۔
मिल्लत टाइम्स/M Q Siddiqui;नई दिल्लीः भारत के कई शहरों में आज बाबरी मस्जिद की 26वीं बरसी पर काला दिवस मनाया और विरोध प्रदर्शन कर मार्च निकाला और लोगों ने कहा कि फिर बनेगी बाबड़ी मस्जिद फिर बनेगा हिंदुस्तान,
दिल्ली के संसद मार्ग पर भी बाबरी मस्जिद दोबारा बनाने की मांग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का धरना प्रदर्शन हुआ . बाबरी मस्जिद विध्वंस की 26वीं बरसी पर ‘फिर बनेगी बाबरी मस्जिद, फिर बनेगा हिंदुस्तान’ के नारे के साथ SDPI ने दिया धरना-प्रदर्शन .

(मे निकाले गए विरोध प्रदर्शन मार्च कि तस्वीर)
संसद मार्ग पर हुए इस धरने में सैंकड़ो लोग इकट्ठा हुए हैं. SDPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम के फैजी ने कहा कि हम ये धरना जागरूकता के लिए कर रहे हैं. ये मामला हिन्दू मुस्लिम का नही है. ये मामला संविधान और धर्मनिरपेक्षता का मसला है.

फैजी ने कहा, ”सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला होगा हम मानने के लिए तैयार है लेकिन हमारी मांग है बाबरी मस्जिद की दोबारा तामीर किया जाए. SDPI के इस धरने को मुस्लिमो की राजनीति करने वाले MIM, PFI, वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया जैसे दलों का भी समर्थन है.”
साल 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचे को गिरा दिया गया था. जिसके बाद से हर साल हिंदू संगठन इसे शौर्य दिवस या विजय दिवस के रूप में मनाते हैं तो वहीं मुस्लिम संगठन इसे ब्लैक डे यानि काला दिन के रूप में याद करते हैं.
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times