آزاد صحافت اور تازہ خبروں کے لیے ملت ٹائمز ایپ سے جڑیں۔
ایپ انسٹال ہے تو کھلے گی، ورنہ Google Play کھلے گا۔
मिल्लत टाइम्स,नई दिल्ली: गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथित तौर पर गोकशी को लेकर हुए विद्रोह में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध समेत दो लोगों की मौत हो गई थी और समेत कुछ पुलिसकर्मी जख्मी भी हुए थे ऐसे वक्त में हुई है जब इलाके में 3 दिन से चल रहे मुस्लिम समुदाय के इस्तेमा का समापन था
पुलिस के मुताबिक इलाके में प्रतिबंधित मवेशी काटने की अफवाह फैली थी जिसके बाद आसपास के कई गांव से लोग चिंगरावली चौकी तक पहुंच गए थे गोकशी का विरोध कर रहे लोगों ने यहां जमकर तांडव मचाया पत्थरबाजी और फायरिंग भी की गई भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे इंस्पेक्टर सुबोध कुमार निशाना बन गए पहले उन्हें गोली मारी गई उसके बाद उन्हें अस्पताल भी नहीं ले जाने दिया गया
बुलंदशहर के जिला अधिकारी अनुज झा ने बताया है कि सुबोध कुमार की मौत गोली लगने से हुई है अनुज झा के मुताबिक डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि सुबोध कुमार की मौत सिर में गोली लगने से हुई थी वहीं दूसरी तरफ इस हिंसा में एक युवक सुमित की भी मौत हो गई है
इस घटना में दो और लोगों का नाम सामने आया है उपेंद्र राघव जो की वीएचपी के कार्यकर्ता है तथा शिखर अग्रवाल नेता जनता युवा मोर्चा इन दोनों का भी नाम एफआईआर में है पर इन दोनों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है
योगेश राज के गिरफ्तारी के बाद अब इस पूरे घटना का राज सामने आएंगे
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times