मोहन भागवत बिहार में ही डेरा डाले हैं तो अब‌ नीतीश को चाहिए कि संघ के रंग में पूरी तरह से ढ़ल जाएं.

M Qaisar Siddiqui

M Qaisar Siddiqui

22 November 2018 (Publish: 01:47 PM IST)

آزاد صحافت اور تازہ خبروں کے لیے ملت ٹائمز ایپ سے جڑیں۔

ایپ انسٹال ہے تو کھلے گی، ورنہ Google Play کھلے گا۔

ایپ کھولیں / ڈاؤن لوڈ کریں

मिल्लत टाइम्स: बिहार दौरे आए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लेकर राजद ने निशाना साधा है. साथ ही सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए चुटकी भी लिया है. मोहन भागवत के इस दौरे को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है.

मालूम हो कि मोहन भागवत इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं. भागलपुर में अपने दो दिनों के कार्यक्रम के बाद मोहन भागवत पटना पहुंचे हैं. आरएसएस प्रमुख अगले 3 दिनों तक पटना में रहकर कई प्रमुख संतों से मुलाकात करेंगे.

राजद नेता और प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा है कि जब से बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी से हाथ मिलाया है तब मोहन भागवत बिहार में ही डेरा डाले हुए हैं. ऐसे में अब नीतीश कुमार को चाहिए कि संघ के रंग में पूरी तरह से ढल जाएं.

गौरतलब है कि मोहन भागवत रविवार को भागलपुर पहुंचे थे. ऐसे में चुनाव से ठीक पहले संघ प्रमुख का भागलपुर आना भी अहम माना जा गया. भागवत चौथी बार भागलपुर आए. इससे पहले 2015 में वह कार्यकर्ता विकास वर्ग में आए थे. भगवत के इस दौरों को आगामी चुनवा से जोड़ कर देखा जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि भगवत वैसे लोगों से ज्यादा मिल रहे है जो समाज में बड़ी पकड रखते है और किसी पार्टी से संपर्क नहीं है.

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top