शिवसेना सांसद संजय ने बोला:हमने 17मिनट में बाबरी मस्जिद तोड़ दी,तो कानून बनाने में कितना टाइम लगता है?

M Qaisar Siddiqui

M Qaisar Siddiqui

23 November 2018 (Publish: 05:38 PM IST)

آزاد صحافت اور تازہ خبروں کے لیے ملت ٹائمز ایپ سے جڑیں۔

ایپ انسٹال ہے تو کھلے گی، ورنہ Google Play کھلے گا۔

ایپ کھولیں / ڈاؤن لوڈ کریں

शिवसेना सांसद बोले- जो सांसद राम मंदिर के साथ नहीं होगा, उसका देश में घूमना होगा मुश्किल
संजय राउत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया में भी लोग उनके पक्ष में लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से होगा तो फिर SC/ST पर भी मानना चाहिए था।

मिल्लत टाइम्स,नई दिल्ली: सांसद संजय राउत बोला हमने 17मिनट में बाबरी मस्जिद तोड़ दी,तो कानून बनाने में कितना टाइम लगता है?
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने 17 मिनट में बाबरी तोड़ दी, तो कानून बनाने में कितना टाइम लगता है? राष्ट्रपति राजभवन से लेकर यूपी तक बीजेपी की सरकार है। राज्यसभा में ऐसे बहुत सांसद हैं जो राम मंदिर के साथ खड़े रहेंगे, जो विरोध करेगा उसका देश में घूमना मुश्किल होगा। संजय राउत के इस कमेंट के सोशल मीडिया में आने के बाद ट्विटर पर  @singhjitesh11 ने लिखा कि मोदी सरकार को अब राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द कानून बनाना चाहिए। अगर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से होगा तो फिर SC/ST पर भी मानना चाहिए था। रामलला टाट मे और मोदी सरकार ठाठ मे। मंदिर निर्माण जल्द करें।

@Pakodamaker ने लिखा कि बीजेपी वाले फर्जी हिंदू हैं, काम कोई और करे और नोट ये खाएंगे। @nitbhu10 ने लिखा कि एकदम सही संजय जी जो विरोध करेंगे, उनको बिहारी समझके कूट दीजिएगा। @calmoceanspirit ने लिखा कि इन लोगों को केवल चुनाव के समय में ही श्री राम की याद आती है बाकी समय पता नहीं कहां रहते हैं। @musab_s1 ने लिखा कि शिवसेना क्यूं इतने साल बाद भगवान राम की याद आयी सब को पता है तुम्हारी नैया डूब रही है थूक के चाटना किसे कहते हे वो शिवसेना से सीखना चाहिए। एक भाजपा से तो ठीक से लड़ नहीं पाते बार बार थूक के चाटते हो बात करते हैं राम मंदिर का

@AnnaramD ने लिखा कि ये बाला साहब की शिवसेना नहीं है सबसे पहले तुम लोग ही भागोगे जनता सब जानती है जब अपना अस्तित्व खतरे में दिख रहा है तो राम मंदिर याद आ रहा है इतने साल कहां थे। @KamranSmk ने लिखा कि 1992 में जो गलती इन लोगों ने की थी उसका खामियाजा आम लोगों ने भुगता था एक बार दंगे की शक्ल में एक बार बम ब्लास्ट की शक्ल में लेकिन अफसोस की बात ये है जिनकी वहज से ये कांड हुआ उन्हें कोई सजा नहीं मिली बल्कि वो तो आज सत्ता में हैं और आज फिर उसी कांड को दोहराने की बात कर रहे है।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top